5 बार नॉमिनेट होने के बाद भी महात्मा गांधी को क्यों नहीं मिला नोबेल शांति पुरस्कार?

महात्मा गांधी 5-बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए थे। माना जाता है कि ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ने और नॉर्वे-ब्रिटेन के मज़बूत राजनयिक संबंधों के चलते उन्हें यह सम्मान नहीं मिला। उनको 1948 में पुरस्कार देने पर विचार किया गया था लेकिन 30-जनवरी को उनकी हत्या हो गई। नियमों के अनुसार, मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जा सकता।