5 राज्यों के चुनाव परिणामों से एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स 1,100 अंक उछलकर 54,500 को पार कर गया जबकि निफ्टी करीब 300 अंक बढ़कर 16,300 पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 581 अंक बढ़कर बंद हुआ था। गौरतलब है, एग्ज़िट पोल्स में पंजाब में 'आप' और उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिल रहा है।