जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल असोसिएशन (जेएएमए) में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, कई लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले इनहेलर पृथ्वी को गर्म कर रहे हैं और अकेले अमेरिका में 5 लाख+ कारों के बराबर प्रदूषण पैदा करते हैं। स्टडी के अनुसार, मीटर्ड-डोज़ इनहेलर/पफर इनहेलर सबसे ज़्यादा नुकसानदायक हैं और ये इनहेलर 98% कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के लिए ज़िम्मेदार हैं।