5 लोगों ने नशीली सॉफ्ट ड्रिंक पिलाने के बाद 20-वर्षीय लड़की का तमिलनाडु में किया गैंगरेप

कांचीपुरम (तमिलनाडु) में 20-वर्षीय लड़की का कार में बुधवार को गैंगरेप करने के आरोप में एक दोस्त समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के दोस्त ने उसे नशीले पदार्थ वाली सॉफ्ट ड्रिंक पिलाकर बेहोश करने के बाद चार दोस्तों के साथ उसका कथित तौर पर गैंगरेप किया और फिर उसे चेन्नई-बेंगलुरु नैशनल हाईवे पर छोड़ दिया था।