5 वर्ष में 8500% उछला EV सेक्टर की कंपनी का शेयर, 59 पैसे से ₹51 पर आया भाव
इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) से जुड़ी कंपनी मर्करी ईवी-टेक लिमिटेड के शेयर में गुरुवार को बाज़ार में गिरावट के बावजूद 5% का अपर सर्किट लगा और यह ₹51.95 पर आ गया। 5 वर्ष पहले इस शेयर की कीमत 59 पैसे थी और इसने 5 वर्षों में 8,498.31% रिटर्न दिया है। गुरुवार तक मर्करी ईवी-टेक का मार्केट कैप ₹980.07 करोड़ है।