5 वर्षीय बेटे के रात में रोने के कारण पिता ने यूपी में कुल्हाड़ी से काटी उसकी गर्दन
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट ज़िले में रात में रोने के कारण नींद में खलल पड़ने से नाराज़ एक व्यक्ति ने अपने 5-वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को एक कमरे में बंद कर आग लगा ली लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।