5 वर्षीय बेटे ने ओडिशा के जंगल में रातभर की पिता की लाश की रखवाली
देवगढ़ (ओडिशा) के जंगल में 5-वर्षीय बच्चा अपने मृत पिता और बेहोश मां की रातभर रखवाली करता रहा और रविवार सुबह राहगीरों से मदद मांगने जंगल से बाहर आया। पुलिस के अनुसार, बच्चे के माता-पिता ने विवाद के बाद कीटनाशक पी लिया था और बच्चे को लेकर जंगल में चले गए थे। मां की अस्पताल में मौत हो गई है।