5 व्हेल शार्क की तस्वीर ने जीता 'अंडरवॉटर फोटोग्राफर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2022'
मालदीव में एक नाव की रोशनी के आसपास एकत्रित हुईं नॉक्टर्नल प्लैंकटन को खा रहीं 5 व्हेल शार्क की तस्वीर ने 'अंडरवॉटर फोटोग्राफर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2022' जीता है। यह तस्वीर स्पैनिश फोटोग्राफर राफेल फर्नाडीज़ काबालेरो ने खींची है जिन्होंने इसे 'रात के विशाल जीवों के साथ नृत्य' शीर्षक दिया है। बकौल काबालेरो, "समुद्र में रोज़ाना जादू होता है।"