inshorts

छोटे या बड़े बैंक; ₹1 लाख की FD पर 5 साल में कहां बढ़ेगा ज़्यादा पैसा?

25 नवंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, 5 साल की FD पर छोटे फाइनेंस बैंक बड़े बैंकों के मुकाबले ज़्यादा ब्याज दे रहे हैं। ₹1 लाख के निवेश पर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में 8.25% ब्याज के हिसाब से करीब ₹1,50,426 मिल सकते हैं। वहीं, SBI में 6.05% ब्याज पर करीब ₹1,35,018 और HDFC बैंक में 6.60% पर ₹1,38,723 मिलेंगे।