5 साल छोटे प्रेमी संग फरार हुई यूपी में 2 पोतों की दादी, बहू के गहने और कैश भी ले गई साथ

झांसी (यूपी) में 2 बच्चों की दादी के अपने से 5 साल छोटे युवक संग भागने का मामला सामने आया है। 40-वर्षीय महिला के पति ने बताया कि ढाई साल पहले एक ईंट-भट्ठे में मज़दूरी करते समय उसकी पत्नी की युवक से जान-पहचान हुई थी और कुछ दिन पहले वह घर से बहू के गहने और नकदी लेकर भाग गई।