प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तियानजिन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान भारत और चीन के बीच पांच साल बाद सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने की घोषणा की है। 2020 में बंद हुई सीधी उड़ानों की बहाली से यात्रियों को अब हांगकांग, सिंगापुर/बैंकॉक जैसे शहरों से होकर नहीं जाना पड़ेगा जिससे समय और खर्च दोनों बचेंगे।