5 साल में 25000% चढ़ गए हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर

हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स कंपनी के शेयर 5 साल में 25000% से अधिक उछल गए हैं। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, कंपनी के एक शेयर का दाम 30 मार्च 2020 को 15 पैसे था और गुरुवार (6 मार्च) को इसके शेयर ₹37.83 पर बंद हुए। गौरतलब है कि कंपनी का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹63.9 व न्यूनतम स्तर ₹28.41 है।