inshorts

5 साल में 9.25 लाख भारतीयों ने ली OECD देशों की नागरिकता

OECD की 'इंटरनैशनल माइग्रेशन आउटलुक 2026' रिपोर्ट के अनुसार, 2020-2024 के बीच 9.25 लाख भारतीयों ने OECD सदस्य देशों की नागरिकता हासिल की जो पिछले 5 वर्षों की तुलना में 40% अधिक है। भारत इस सूची में मेक्सिको और सीरिया को पीछे छोड़ शीर्ष पर रहा। इस दौरान कनाडा ने सबसे अधिक 2.61 लाख भारतीयों को नागरिकता दी।