5 साल में एल्गोक्वांट फिनटेक ने दिया 9868% का रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना ₹1 करोड़

गुजरात की फिनटेक सॉल्यूशंस प्रोवाइडर कंपनी एल्गोक्वांट फिनटेक के शेयरों ने 5 साल में 9,868% का रिटर्न दिया है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, 6 मार्च 2020 को इसके शेयर की कीमत ₹9.08 थी जो 7 मार्च 2025 को ₹905.10 पर बंद हुआ। इस लिहाज़ से 5-साल पहले इसमें निवेश किया गया ₹1 लाख अब ₹1 करोड़ हो गया होगा।