डिफेंस सेक्टर की कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर ने 5 साल में 3,759% का रिटर्न दिया है। 26 नवंबर 2021 को ₹11.04 पर कारोबार करने वाला शेयर 23 नवंबर 2026 को ₹425.60 पर बंद हुआ। इस दौरान ₹1 लाख का निवेश बढ़कर ₹38.58 लाख हो गया। कंपनी ने मई-2023 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में भी बांटा था।