inshorts

5 साल की नौकरी पूरी नहीं हुई तो भी मिल सकती है ग्रेच्युटी? हाईकोर्ट के फैसले से मिली बड़ी राहत

कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक फैसले में साफ किया है कि कुछ परिस्थितियों में 5-साल की नौकरी पूरी नहीं होने पर भी कर्मचारी ग्रेच्युटी पाने का हकदार हो सकता है। कोर्ट ने 4-साल, 9-महीने और 12-दिन काम करने वाले बेंगलुरु मेट्रो के पूर्व कर्मचारी को ₹1.75-लाख ग्रेच्युटी देने का आदेश दिया। साथ ही 10% सालाना ब्याज देने को भी कहा है।