ग्रेच्युटी पेमेंट रूल 1972 के मुताबिक, किसी कंपनी या ऑर्गनाइज़ेशन में 5 साल की सर्विस पूरी करने के बाद कर्मचारी ग्रेच्युटी पाने का हकदार हो जाता है। हालांकि, कुछ स्थितियों में 5-साल से पहले भी ग्रेच्युटी मिलती है। एक्सपर्ट के अनुसार, कोई कर्मचारी किसी कंपनी में 4 साल और 240 दिन पूरे कर ले तो उसे ग्रेच्युटी मिल सकती है।