5 साल से भारत में हूं, यहीं आधार कार्ड भी बनवाया: पश्चिम बंगाल में एक घुसपैठिये का कबूलनामा
पश्चिम बंगाल में हो रही एसआईआर प्रक्रिया की वजह से कई घुसपैठिये वापस अपने देश जा रहे हैं। नॉर्थ-24 परगना में बांग्लादेश लौटने का इंतज़ार कर रहे एक घुसपैठिये अबुल हुसैन ने 'इंडिया टीवी' को बताया कि वह गैर-कानूनी तरीके से 5-6 साल पहले भारत आया और उसने अपने परिवार के 5 सदस्यों के आधार, पैन और राशन कार्ड्स बनवाए।