5 हिस्सों में टूटेगा नुवामा वेल्थ का शेयर, 5 साल में 204% उछली कीमत; जानें रिकॉर्ड डेट
स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट का ₹10 फेस वैल्यू वाला एक शेयर ₹2 फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बंटने वाला है जिसकी रिकॉर्ड डेट 26 दिसंबर है। पिछले 5 वर्षों में इस कंपनी के शेयर 204.08% तक उछल चुके हैं। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ ₹9,100/शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।