50% तक चढ़ सकता है TCS का शेयर, Q3 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने जताई उम्मीद

TCS के शेयर को कवर करने वाले दो-तिहाई से ज़्यादा ऐनालिस्ट ने इसपर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 13.91% घटकर ₹10,657 करोड़ रहा। नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने शेयर को ₹4,810/शेयर का प्राइस टारगेट दिया जो इसमें सोमवार के बंद भाव से 48.2% की तेज़ी दिखाता है।