दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की एक छात्रा ने लिंक्डइन पर लिखा है कि उसके पास 50 से ज़्यादा सर्टिफिकेट, 10 से ज़्यादा मेडल और 10 से ज़्यादा ट्रॉफी हैं लेकिन उसे इंटर्नशिप नहीं मिली। उसने लिखा, "जहां भी आवेदन किया...लगभग सभी जगह पहला सवाल था...'आपकी योग्यताएं क्या हैं?'...यह स्वीकार करने में बहुत समय लगा कि अंकों से अधिक योग्यताएं महत्वपूर्ण हैं।"