inshorts

50 ओवर के क्रिकेट में टूटा सबसे महंगे स्पेल का रिकॉर्ड

विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले दिन बुधवार को 50 ओवर (लिस्ट ए) के क्रिकेट इतिहास में सबसे महंगे स्पेल का रिकॉर्ड टूट गया। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ी मिबोम मोसू ने बिहार के खिलाफ मैच में 9 ओवर में 116 रन लुटाए। यह अनचाहा रिकॉर्ड पहले नीदरलैंड्स के खिलाड़ी बेस डी लीडे (115) के नाम था।