ऋतुराज गायकवाड़ बने 50 ओवर के मैच में एक ओवर में 7 छक्के जड़ने वाले पहले क्रिकेटर
महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सोमवार को 50-ओवर के मैच में एक ओवर में 7 छक्के जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। 25-वर्षीय गायकवाड़ ने यह उपलब्धि विजय हज़ारे ट्रॉफी के क्वॉर्टर-फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश के स्पिनर शिवा सिंह के खिलाफ हासिल की। शिवा ने एक नो-बॉल समेत उस ओवर में 43 रन दिए और गायकवाड़ ने 220*(159) बनाए।