inshorts

बिल में 50 पैसे ज़्यादा जोड़ना रेस्टोरेंट को पड़ा भारी, देने पड़ेंगे ₹10000

जयपुर में एक रेस्टोरेंट ने बिना ग्राहक की सहमति के ₹1,648.50 के बिल को ₹1,649 राउंडऑफ कर दिया जिसकी ग्राहक ने उपभोक्ता आयोग में शिकायत की। जयपुर ज़िला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने इसे 'अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस' मानते हुए रेस्टोरेंट को 50 पैसे, ₹7000 का मुआवज़ा और कानूनी खर्च के रूप में ₹3,000 का भुगतान करने का निर्देश दिया।