50 मैचों के बाद कैसी दिखती है आईपीएल 2023 की अंकतालिका?

आईपीएल 2023 के 50 मैचों के बाद डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस 14 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है जबकि 13 अंकों के साथ सीएसके दूसरे स्थान पर है। 11 अंकों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरे स्थान पर है जिसके बाद 10-10 अंकों के साथ क्रमश: राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का स्थान है।