50 वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले 8वें भारतीय खिलाड़ी बने रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा 50 या उससे ज़्यादा वनडे मैच में कप्तानी करने वाले भारत के 8वें खिलाड़ी बन गए हैं। कटक में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे मैच के दौरान रोहित ने यह उपलब्धि हासिल की है। पूर्व कप्तान एमएस धोनी 200 वनडे मैचों में कप्तानी के साथ सूची में पहले स्थान पर हैं।