50 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव बिहार के दानापुर में गंगा नदी में डूबी, 10 लोग लापता
दानापुर (बिहार) में रविवार को 50 से अधिक लोगों को ले जा रही एक नाव गंगा नदी में डूब गई। एक अधिकारी के मुताबिक, घटना में 10 लोगों के लापता होने की खबर है जिनके बचाव के लिए दो नाव भेजी गईं और तलाशी अभियान चलाया गया। बकौल अधिकारी, घटना उस वक्त हुई जब मज़दूर काम से लौट रहे थे।