भारतीय शेयर बाज़ार सोमवार को तेज़ी के साथ बंद हुआ और इस दौरान सेंसेक्स 512.34 अंक उछलकर 82,104.79 जबकि निफ्टी 146.80 अंक चढ़कर 25,291.10 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 20 कंपनियां हरे जबकि 10 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुईं। वहीं, ITC आज की टॉप गेनर जबकि टाटा स्टील टॉप लूज़र रही।