500 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी ने भी लगाया गोता

सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार में गिरावट दर्ज की गई और बीएसई का सेंसेक्स 548.39 अंक (0.70%) गिरकर 77,311.80 जबकि एनएसई का निफ्टी 178.35 अंक लुढ़ककर 23,381.60 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 2% टूटकर बंद हुआ। निफ्टी-50 में सूचीबद्ध कंपनियों में सबसे अधिक गिरावट ट्रेंट (-4.48%) और पावर ग्रिड (-3.27%) में दर्ज की गई।