500 नए स्टोर खोलेगी एथर एनर्जी, CEO बोले- डिस्काउंट नहीं, क्वॉलिटी पर है फोकस
एथर एनर्जी अगले 2 साल में 500 नए स्टोर खोलेगी। सीईओ तरुण मेहता ने कहा कि कंपनी डिस्काउंट नहीं, बल्कि प्रोडक्ट क्वॉलिटी और कस्टमर एक्सपीरियंस पर फोकस करेगी। उन्होंने कहा, "मैं नहीं मानता कि...₹1 लाख से कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स का कोई बड़ा बाज़ार है। इतना नीचे जाकर हम पैसे भी गंवाते हैं और अच्छा अनुभव भी नहीं बना पाते।"