पाकिस्तान के 'ब्यूरो ऑफ एमिग्रेशन ऐंड ओवरसीज़ एम्प्लॉयमेंट' के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 महीनों में देश से 5,000 डॉक्टर, 11,000 इंजीनियर और 13,000 अकाउंटेंट्स ने पलायन किया है। इसके बाद सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के उस बयान का मज़ाक उड़ रहा है जिसमें उन्होंने बड़े पैमाने पर हो रहे पलायन को 'ब्रेन ड्रेन' नहीं, 'ब्रेन गेन' बताया था।