inshorts

52% तक बढ़ सकता है यह IT स्टॉक, ग्लोबल ब्रोक्रेज फर्म ने दी खरीदने की सलाह

आईटी कंपनी कोफोर्ज के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 4% तक उछल गए। शेयरों में यह उछाल ग्लोबल ब्रोकरेज CLSA की रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें फर्म ने कंपनी के शेयरों पर 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी है। वहीं, शेयर का टार्गेट प्राइस ₹2,346 रखा गया जो मौजूदा भाव (लगभग ₹1,547-₹1,584) से करीब 50%-52% ऊपर है।