ब्रोकरेज फर्म JP मॉर्गन की बुलिश रिपोर्ट के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल) के शेयरों ने मंगलवार के कारोबार में 52 वीक का नया उच्चतम स्तर छुआ और 1.58% बढ़कर ₹1,560 पर पहुंच गए। फर्म ने ओवरवेट रेटिंग के साथ स्टॉक के लिए ₹1,727 का टारगेट प्राइस रखा है जो मौजूदा लेवल से लगभग 11% की बढ़त दिखाता है।