अदाणी पावर के शेयर शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान 52 हफ्तों के उच्च स्तर ₹719 पर पहुंच गए। अदाणी पावर 1:5 में स्टॉक स्प्लिट करेगी जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 22 सितंबर तय की गई है इसलिए जो निवेशक इसका फायदा चाहते हैं उनके लिए शेयर खरीदने का आज आखिरी मौका है। कंपनी पहली बार स्टॉक स्प्लिट कर रही है।