53,000+ पदों के लिए हुई RSSB की ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, कट-ऑफ लिस्ट जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) पर जारी कर दिया। कुल 53,749 पदों के लिए हुई इस भर्ती परीक्षा के लिए 21 लाख+ अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। आरएसएसबी चेयरमैन आलोक राज ने गैर-अनुसूचित और अनुसूचित क्षेत्र की कट-ऑफ लिस्ट X पर शेयर की है।