ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बनाने वाली Ravelcare के शेयर सोमवार को BSE SME पर ₹201.00 पर लिस्ट हुए यानी कि निवेशकों को 54.62% का लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर उछलकर ₹202.95 पर पहुंच गए। गौरतलब है, आईपीओ के तहत ₹130 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं और ओवरऑल इसे 437 गुना से अधिक बोली मिली थी।