54 साल बाद खोला गया वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर का खज़ाना, जानें अंदर क्या कुछ मिला

वृंदावन (उत्तर प्रदेश) के बांके बिहारी मंदिर का खज़ाना शनिवार को 54 साल बाद खोला गया। 160 साल पुराने इस खज़ाने में सर्चिंग टीम को 2 बक्से और 3 कलश मिले हैं। एक बॉक्स में ज्वेलरी के खाली डिब्बे और एक चंडिका छत्र भी मिला जिसका वज़न 2-20 ग्राम के बीच है। आज की सर्चिंग प्रक्रिया खत्म हो गई है।