54 साल बाद खुलेगा यूपी में बांके बिहारी मंदिर का खजाना, 1971 में किया गया था सील

मथुरा (यूपी) स्थित श्रीबांके बिहारी मंदिर का खजाना 54 वर्ष बाद खुलने जा रहा है जिसमें कीमती आभूषण और रत्न हो सकते हैं। यह खजाना 1971 में सील किया गया था और अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के आदेश पर खोला जाएगा जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। यह खजाना भगवान बांके बिहारी के सिंहासन के नीचे गर्भगृह में स्थित है।