55 करोड़ साल पुराने जीवाश्म में मिला 'दुनिया का सबसे पुराना भोजन'

वैज्ञानिकों की टीम ने 55 करोड़ साल पुराने जीवाश्म में 'दुनिया के सबसे पुराने भोजन' के अवशेष खोजे हैं। वैज्ञानिकों ने इसके लिए 2018 में रूस में मिले स्लग जैसे दिखने वाले किम्बरैला नामक जीव के जीवाश्म का विश्लेषण किया। टीम ने जीव की आंत में संरक्षित साईटॉस्टेरल मॉलिक्यूल्स की पहचान की जो पौधों में मिलने वाली एक वसा है।