55 पर पहुंचा ग्वाटेमाला में बस के खाई में गिरने से मरने वालों का आंकड़ा

ग्वाटेमाला में सोमवार को एक तेज़ रफ्तार बस के खाई में गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। जांच अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से 53 शव बरामद किए गए जबकि 2 घायलों की मौत अस्पताल में हुई। वहीं, राष्ट्रपति बर्नार्डो एरेवालो ने घटना पर शोक जताते हुए एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।