ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट उप-कप्तान स्टीव स्मिथ गुरुवार को पार्क हयात मेलबर्न की लिफ्ट में फंस गए जिसके वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर किए हैं। एक स्टोरी में उन्हें उनके साथी खिलाड़ी मार्नस लबुशेन बाहर से चॉकलेट देते नज़र आ रहे हैं। स्मिथ ने कहा, "यह वह शाम नहीं है...जिसकी मैंने योजना...बनाई थी।" लबुशेन ने दरवाज़ा खोलने की भी कोशिश की।