550 साल पुराने मंदिर निर्माण में पानी नहीं, लगा था 40,000 किलो घी; दीवारों से निकलता है मक्खन
बीकानेर (राजस्थान) स्थित 550-वर्ष पुराने भंडासर जैन मंदिर के बारे में मान्यता है कि इसके निर्माण में पानी की जगह करीब 40,000 किलो शुद्ध घी से मसाला तैयार किया गया था। मंदिर का निर्माण 1468-1554 तक चला। स्थानीय लोगों का दावा है कि गर्मियों में इसकी दीवारों और फर्श से आज भी घी या मक्खन रिसता है।