555% बढ़ा RBL बैंक का मुनाफा, फिर भी शेयर के बुरे हाल; 9% तक टूटा
प्राइवेट सेक्टर के RBL बैंक के शेयरों में सोमवार को करोबार के दौरान 8.5% तक की गिरावट दिखी और BSE पर यह ₹297.40 के लो तक गया। यह गिरावट तिमाही के दौरान बैंक का स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 555.4% बढ़कर ₹213.88 करोड़ पर पहुंचने के बावजूद दिखी। तिमाही आधार पर बैंक की प्रॉफिटैबिलिटी 20% बढ़ी।