आईटीबीपी ने 55-वर्षीय कमांडेंट रतन सिंह सोनल द्वारा लद्दाख में 17,500 फीट की ऊंचाई पर -30°C तापमान में 60 से अधिक पुश-अप्स करने का वीडियो शेयर किया है। आईटीबीपी ने लिखा, "बर्फीली ऊंचाइयों पर पुश-अप्स।" वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने कमेंट किया, "बहुत बढ़िया, हमारे सुरक्षाबलों को सलाम।" जबकि अन्य यूज़र ने कहा, "जय हो।"