55-वर्षीय महिला का 4 लोगों ने ग्रेटर नोएडा के पास खेत में किया गैंगरेप
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) के जेवर इलाके के खेत में रविवार को 4 लोगों ने 55-वर्षीय महिला का गैंगरेप किया। बकौल पुलिस, महिला चारा लेने गई थी और आरोपियों ने उसे अगवा कर खेत में ले जाकर गैंगरेप किया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है जबकि पीड़िता को ज़िला अस्पताल ले जाया गया है।