55-वर्षीय महिला ने मुंबई में हमला करने आए तेंदुए को छड़ी से मार-मारकर भगाया
मुंबई की आरे कॉलोनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अपने घर के सामने बैठी 55-वर्षीय महिला पर एक तेंदुआ हमला करता हुआ दिख रहा है। वीडियो में महिला अपनी छड़ी से मार-मारकर तेंदुए को भगाती दिख रही है। महिला के चेहरे, कोहनी, पीठ और पैर पर तेंदुए के हमले के निशान हैं और वह अस्पताल में भर्ती है।