56 गुना सब्सक्राइब हुआ था यह IPO, अब 14% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ ₹100 का शेयर
कीटनाशक और खाद बनाने वाली एडवांस एग्रोलाइफ के शेयर बुधवार को बीएसई पर ₹113.00 और एनएसई पर ₹114.00 पर लिस्ट हुए यानी कि निवेशकों को 14% का लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि, बीएसई पर यह टूटकर ₹109.00 पर आ गया। आईपीओ के तहत ₹100 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं और इसे ओवरऑल 56 गुना से अधिक बोली मिली थी।