57 साल के शख्स को अमेरिका में मिली 475 साल की जेल की सज़ा, जानिए क्या था जुर्म

अमेरिका के जॉर्जिया में 57-वर्षीय एक शख्स को कुत्तों की अवैध लड़ाई कराने के जुर्म में 475 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई है। शख्स 100 से अधिक पिटबुल कुत्तों को लड़ाई के लिए पाल रहा था और ट्रेनिंग दे रहा था। शख्स को 93 मामलों में डॉग फाइटिंग और 10 मामलों में पशु क्रूरता का दोषी पाया गया।