inshorts

57-वर्षीय शख्स ने 1998 में पास की थी परीक्षा, आंध्र में 24 साल बाद मिली सरकारी नौकरी

आंध्र प्रदेश में अल्लाका केदारेश्वर राव नामक 57-वर्षीय शख्स को परीक्षा पास करने के 24 साल बाद सरकारी नौकरी मिली है। अंग्रेज़ी में एम.ए. और बी.एड. कर चुके केदारेश्वर ने सरकारी शिक्षकों की भर्ती के लिए 1998 में ज़िला चयन समिति (डीएससी) की परीक्षा पास की थी। कुछ कानूनी अड़चनों के चलते केदारेश्वर समेत कुछ अभ्यर्थियों का चयन लंबित था।