58% गेन के साथ लिस्ट हुआ Urban Company का IPO, निवेशक हुए मालामाल
अर्बन कंपनी के शेयरों की बुधवार को BSE पर ₹161.00 और NSE पर ₹162.25 पर एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को 56% से अधिक लिस्टिंग गेन मिला है। लिस्टिंग के बाद शेयर उछलकर BSE पर ₹172.15 पर पहुंच गया। आईपीओ के तहत ₹103.00 के भाव पर शेयर जारी हुए थे और इसे 108 गुना से अधिक बोली मिली थी।